बीच सड़क इंसानी पुतले का कटा सिर, नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की जांच की मांग

रायगढ़। जिले के ठेला चैक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है।
शहर के वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 39 के बीच दशरथ पान ठेला चैक है। वहीं, की घटना है। जब लोगों ने इसे देखा तो फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया। साथ ही उसमें लिखा कि रायगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस कप्तान साहब से विनम्र निवेदन है, इस वीडियो पर तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए कि आखिर हर मामला इस चैक में ही क्यों होता है।
पोस्ट में ये भी लिखा कि इसकी पूरी जानकारी मिलनी चाहिए क्या ये भय पैदा करने के लिए किया गया है या किसी पर मरण प्रयोग किया है या किसी को मारने से पहले उसे धमकाने के लिए किया गया है या सीरिया का रुल लागू होने वाला हैै। कोतरा रोड में ओर इस पुतले के आस पास जो भी दाग है दाग नहीं बल्कि काली मुर्गी के खून के निशान ही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here