रायपुर। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार शाम को प्रदेश में 105 नए मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही 73 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इन नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4379 पहुंच गई है, जिनमे 3275 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 1084 हो गयी है। इसके साथ ही इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 20 लोगो की मौत हुई है।
आज जो 105 नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला बिलासपुर, सुकमा व नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से 09, बलरामपुर से 08, राजनांदगांव से 07, कोण्डागांव से 03, रायगढ़, कोरबा, कांकेर से 02-02, दुर्ग, गरियाबंद, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा से 01-01 मरीज शामिल हैं।




















