मुंगेली. जिले में बुधवार को कई दुकानों में छापेमारी की गई। जांच में अधिकारियों को 30 लाख रुपए का गुटखा, नशीला मंजन मिला। कारोबारी लॉकडाउन का फायदा उठाकर इन्हें एमआरपी से कई गुना ज्यादा दाम पर बेच रहे थे। स्टॉक की जमाखोरी भी हो रही थी। कार्यवाही करने वाले अधिकारियों में एसडीएम चित्रकान्त चार्ली सिंह ठाकुर, तहसीलदार अमित सिन्हा सहित नगर पालिका, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी शामिल थे।
रायपुर रोड खड़खड़िया नाला स्थित कुछ व्यापारियों के गोदाम में छापा मारा गया। भारत बुक स्टाल के गोदाम से भी गुटखा जब्त किया गया। कॉपी किताब की जगह यहां गुटखा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक इसके संचालक का नाम नरेश केशवानी है। अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए गोदामों को सील कर दिया। फिलहाल जब्त किए गए सामान की रिपोर्ट तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी। गोदाम संचालाकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है।
