रायगढ़, 26 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में झंडा फहराया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




















