जगंल के बीच सराफा व्यापारी से 50 लाख की लूट, जेवरात और कैश लेकर भागे बदमाश

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सराफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. दलदली में साप्ताहिक बाजार से व्यापारी बाइक से वापस लौट रहा था. इस दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने व्यापारी को रोककर बैग छिनने का प्रयास किया. विरोध करने पर व्यापारी पर डंडे से हमला कर दिया. इसके बाद चांदी के जेवरात और 50 लाख कैश लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की है.

बाइक रोककर लूटे कीमती जेवरात और कैश
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी दलदली में साप्ताहिक बाजार गए थे. वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. बदमाशों ने डंडे से हमला कर व्यापारी को रोकने के बाद उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये से अधिक कैश लूट लिए. घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की दी. व्यापारी ने 50 लाख की लूट की बात कही है. लूटे गए जेवरात की कुल कीमत और नकदी की सटीक राशि का आकलन किया जाना बाकी है.

सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है. पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घाटी क्षेत्र में हुई इस लूट के बाद बदमाशों की पहचान और उनके भागने के संभावित रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मंगलवार को थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र अंतर्गत पांडातराई निवासी वेद प्रकाश सोनी के साथ कुछ अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. प्रार्थी ने करीब डेढ़ लाख रुपये और 15 किलों से अधिक की चांदी के लूट होने की बात कही गई है. मामले में एफआईआर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here