रायगढ़ । अघोर पीठ ट्रस्ट गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा में 16 फरवरी दिन रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जावेगा। लगातार 24 वां वर्ष यह निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है । अघोर आश्रम बनोरा के व्यवस्थापक मंडल ने बताया कि सुबह प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंजीयन तथा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा जांच किया जावेगा । शिविर में सेवा प्रदान करने वाले डाक्टरों में हृदय रोग के विशेषज्ञ डा.प्रकाश कुमार मिश्रा, डा.अजय कुमार गुप्ता, डा.मनीष बेरीवाल, जरनल फिजिशियन डा.एम राय चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डा.के एन पटेल, डा.संजीव गोयल, डा.विनोद नायक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुचित्रा त्रिपाठी, डा. मधु दुबे, डा.मालती राजवंशी, डा. डी राय चौधरी, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा.दिनेश कुमार पटेल दंत रोग विशेषज्ञ डा. राहुल अग्रवाल, डा.प्रतिक आनन्द, जनरल सर्जन डा.आर के अग्रवाल, डा. ए एम गुप्ता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा.पी के पटेल, डा. आर के गुप्ता, डा.अहर्निश अग्रवाल,एलर्जी, दमा, टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ .गणेश पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.आर के अग्रवाल, डॉ. श्रद्धा बाघमारे, चर्म रोग विशेषज्ञ डा.पीयूष अग्रवाल, डा. राकेश पटेल, होम्यो फिजिशियन डा.एसके गुप्ता, पैथौलोजिस्ट डा. रीना नायक, उपलब्ध सुविधायें ईसीजी, सिटी पैथोलैब, यूरीक एसीड टेस्ट से जांच के बाद निःशुल्क दवाईयों का वितरण होगा।



















