रायगढ़। आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव व उनके पदाधिकारियों द्वारा जिला शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय अनिल शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में कारोना संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा लगे जनता कर्फ्यू के बावजूद जन सेवा हेतु पूरी मुस्तेदी से लगे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को व नल जल विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 14 में चल रहे पम्प बदली के कार्य मे लगे कर्मचारियों को मास्क वितरण कर सभी नगर वासियों को संकट की इस घड़ी में जागरूक रहकर इस चुनौती का सामना करने का संदेश दिया गया साथ ही साथ प्रदेश के संवेदी मुख्यमंत्री के इस आव्हान को भी दोहराया गया कि लॉक डाउन के दौरान आमजनों से अपील की गई कि जब तक जरूरी ना हो 31 मार्च तक अनावश्यक घर से बाहर ना निकले इस संदेश का पालन स्वयं करें व दूसरों को भी हिदायत देवे ताकि जल्द से जल्द इस वायरस को भारत से बाहर किया जा सके। आज इस मास्क वितरण के समय जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव व निगम पार्षद विकास ठेठवार, कमल पटेल व कांग्रेस कार्यकर्ता अमृत काटजू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी नगर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विनोद कपूर ने दी




















