लॉकडाउन में मानवता / नि:संतान बुजुर्ग की मौत, परिजन नहीं पहुंचे तो रायपुर पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

शहर और राज्य की सीमाएं लॉकडाउन की वजह से सील हैं , स्थानीय लोगों ने भी की मदद, रिश्तेदारों को किया गया सूचित

रायपुर. शहर के एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार पुलिस ने करवाया। इसमें पड़ोस के लोगों ने भी पुलिस की मदद की। दरअसल शहर के जनता कॉलोनी, के रहने वाले 85वर्षीय बुजुर्ग सुरेश कुमार जोशी का गुरुवार को निधन हो गया। गुढ़ियारी के थाना प्रभारी को इसकी जानकारी मिली। सुरेश कुमार की कोई संतान नहीं है। थाना प्रभारी रवि तिवारी और स्थानीय लोगों की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुरेश कुमार के रिश्तेदार लॉकडाउन की वजह से यहां नहीं पहुंच सके। उनके साथ उनकी पत्नी रहती थीं। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार की जानकारी दी। पत्नी ने ही सुरेश कुमार को मुखाग्नी दी। सभी श्रद्धांजली देकर मुक्तिधाम से लौटे। कोरोना संकट के इस काल में शहर ने इंसानियत की इस दुखद तस्वीर को भी देखा। रायपुर के एम्स अस्पताल में राज्य के कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here