रायगढ़। गुरूवार की देश शाम रायगढ़ शहर के बोईरदादर क्षेत्र में होम क्वारंटाइन में रह रही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पॉजिटिव आयी थी अब उसके बेटे का रिपोर्ट भी आ गया जिसमें उसका भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। वहीं पति का रिपोर्ट आना बाकी है। पति का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना जतायी जी रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और एक साथ दो कोरोना मरीजों का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। वहीं दोनो मरीजों को रायगढ़ कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया है। पूरे इलाके में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को यहां से आने जाने नहीं दिया जा रहा है। आपको बता दें कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र में पहली बार किसी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है जो होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। आज मिले 3 मरीजों को मिला कर अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 63 पर पहुंच गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं तीसरा मरीज घरघोड़ा क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था।
