रायगढ़ जिले में आज 2 स्वास्थ्य कर्मी सहित 5 नये कोरोना मरीज की पुष्टि, छत्तीसगढ़ में 89 कोरोना पॉजिटिव की पहचान, 156 मरीजों की छुट्टी और एक मौत 

रायपुर।  रायगढ़ के सरकारी मेडिकल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को अस्पताल में कार्यरत एक बाबू और फार्मासिस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर लैलूंगा में भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं आज के दिन ही फ्रेंड्स कॉलोनी में एक ही परिवार के 2 मरीज सामने आ चुके हैं। इस तरह एक ही दिन में रायगढ़ जिले में 5 मरीजों की पुष्टि हुई है।

सरकारी अस्पताल से जो मरीज मिले हैं उनकी ट्रेवल हिस्ट्री नही मिली है। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि पिछले दिनों जो मामले सामने आए थे, ये दोनों केस उसी से जुड़े हो सकते हैं।

बहरहाल अस्पताल स्टाफ में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह पहला मामला है। इससे पहले बाहर से आए मरीजों में ही बीमारी की पुष्टि हो रही थी। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों में खौफ है। पूरे अस्पताल में हड़कंप मची हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 89 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इनमें जिला जशपुर से 39, दुर्ग से 14, रायपुर से 14, रायगढ़ से 5, राजनांदगांव से 5, बलौदा बाजार से 4, बलरामपुर से 4, कवर्धा से 3, सरगुजा से 1 मरीज शामिल हैं। आज मिले सभी पॉजिटिव मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज एम्स में भर्ती जांजगीर जिले के कुल कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मरीज लीवर के रोग से ग्रसित था। साथ ही शुक्रवार को 156 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अभी तक 2545 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 1885 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में 647 एक्टिव केस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here