रायगढ़ । पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ पुसौर कांग्रेस द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक उपस्थिति में पुसौर के जनपद पंचायत कार्यालय के पास क्षेत्र के कांग्रेस जनों द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यहां आयोजित धरना प्रदर्शन में विधायक श्री नायक सहित वहां उपस्थित कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही वृद्वी का जिम्मेदार केन्द्र की भाजपा सरकार को ठहराया। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस महंगाई के चलते आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। इसी तरह कृषक वर्ग भी काफी परेशान है। पूर्व में जब भाजपा के लोग विपक्ष में थे तो कांगे्रस सरकार पर महंगाई का आरोप लगाते थे। लेकिन आज उन्हीं की सरकार द्वारा यह सब किया जा रहा है जो बेहद हास्यासपद है। धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में यदि महंगाई दर कम नहीं हुआ तो भाजपा सरकार खिलाफ वृहद्व रूप में प्रदर्शन किया जा सकता है और उसके सम्पूर्ण जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। धरना प्रदर्शन करने के बाद पुसौर तहसीरदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधी रोहित पटेल, राजेश भारद्वाज, हेमलाल साव, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, जिला कांग्रेसी कमेटी के महामंत्री चन्द्रशेखर चौधरी, सरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर किशोर कसेर, नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष रितेश थवाईत, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोय, उपाध्यक्ष गोपी चौधरी, बैकुण्ठ गुप्ता, कैलाश चंद्र पाईक, किसान नेता लल्लू सिंह, देवकुमार चैधरी, दुर्गा पटेल, वैदही साव, गणेश, संजुक्ता नांग, गुणनिधी प्रधान, बसंत कुमार डनसेना, सुखसागर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुसौर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




















