शादी के तीन साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो तांत्रिक के पास छोड़ गया पति, फिर जो किया जानकर कांप जाएगी रूह

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म कर दिया। शादी के तीन साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हो रहा था तो उसका पति और ननद उसे तांत्रिक के पास झाड़ फूंक करने ले गए। यहां पर बहाने से तांत्रिक उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, हाथरस की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के तीन साल बीत जाने पर भी उसे बच्चा नहीं हो रहा था। वो काफी परेशान थी। उसने इस बारे में अपनी ननद से बात की तो उसने एक तांत्रिक के पास जाने की सलाह दी। तब वो नारखी के गांव मुनियाखेड़ा निवासी भगत चंद्रपाल सिंह के पास झाड़-फूंक कराने के लिए गई। पांच जुलाई को झाड़-फूंक करने के बाद तांत्रिक ने उसे वापस भेज दिया। इसके बाद फिर से उसे बुलाया।

बहाने से किया रेप
बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने उन्हें 12 जुलाई को आने को कहा। महिला पति और ननद के साथ फिर भगत से मिलने गांव गई। उसने खेत में लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने की सलाह दी। ननद को कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया जबकि पति मंदिर के बाहर मौजूद था। इसके बाद वो महिला को लड्डू गड़वाने और नींबू कटवाने के बहाने मंदिर से करीब 400 मीटर दूर स्थित अपने कमरे के पास ले गया। वहां वह खेत के गड्ढे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी। इसके बाद पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here