रायपुर के 10 में से 8 जोन में कांग्रेस का कब्जा, जोन क्रमांक 3 में हुई क्रॉस वोटिंग और जीत गई भाजपा

  • पहली बार पार्षद बनने वालों को भी जीत मिली, कुछ पुराने चेहरे भी जीते, कांग्रेस अब जीत के जश्न के साथ दगाबाजों की चिंता में भी डूबी

रायपुर. गुरुवार को शहर के नगर निगम में जोन अध्यक्ष के चुनाव हुए। 10 में से 8 जोन में कांग्रेस को जीत मिली। जोन क्रमांक तीन में भाजपा के उम्मीदवार के जीतने में क्रॉस वोटिंग का शक यकीन में बदल गया। उम्मीद थी कि यहां भी कांग्रेस का उम्मीदवार ही जीतेगा। दोपहर तक प्रक्रिया खत्म हुई तो विजेताओं को प्रमाण पत्र जोन कमिश्नर ने दिए। नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने जोन अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जोन अध्यक्ष वार्ड के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।

जीत की खुशी नेताओं चेहरों पर साफ नजर आई, प्रदेश के ज्यादातर नगर निगम में पिछले निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी।
जीत की खुशी नेताओं चेहरों पर साफ नजर आई। प्रदेश के ज्यादातर नगर निगम में पिछले निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को जीत मिली थी।

इन्हें मिली जीत 
जोन 1 से विनोद अग्रवाल(भाजपा) ,  2 से हरदीप सिंग होरा (कांग्रेस) ,3 से  हेतु डॉ. प्रमोद साहू(भाजपा) , 5 से मन्नू यादव (कांग्रेस) , 6 से निषा देवेन्द्र यादव (कांग्रेस) , 7 से  मनीराम साहू (कांग्रेस) ,  8 से घनश्याम छत्री (कांग्रेस) ,  9 से प्रमोद मिश्रा (कांग्रेस) , 10 से आकाश दीप शर्मा (कांग्रेस) को जीत मिली। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नगर निगम अधिनियम के तहत जोन 4 का पदेन अध्यक्ष बने।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here