स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची, रायगढ़ जिले के ये इलाके रेड जोन में हैं शामिल,

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले ब्लॉक की नई सूची जारी कर दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 (COVID-19) के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया हैै। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 8 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 144 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं –

ये इलाके रेड जोन में हैं शामिल

बालोद: डौंडीलोहारा, डौंडी, गुंडरदेही
कोरबा: कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा
रायपुर: रायपुर शहरी, अभनपुर, आरंग, धरसींवा
राजनांदगांव: मानपुर, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़। घुमका
सरगुजा: अंबिकापुर, उदयपुर
बिलासपुर: कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तूरी
कवर्धा: कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया
दुर्ग: पाटन, निकुम, भिलाई शहरी, दुर्ग शहरी, धमधा
बलरामपुर: बलरामपुर, वाड्रफनगर
बेमेतरा: नवागढ़, साजा
जशपुर: पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदम
कांकेर: दुर्गूकोंदल
कोरिया: खड़गवां
महासमुंद: बागबाहरा, बसना, सरायपाली
मुंगेली: लोरमी, मुंगेली
रायगढ़: बरमकेला, सारंगढ़, लैलूंगा, लोइंग, रायगढ़ शहरी, धरमजयगढ़
जांजगीर-चांपा: बमहीन्डीह, जैजैपुर, नवागढ़, पामगढ़, सक्ति
बलौदा बाजार: लवन, भाटापारा, बिलाईगढ़, पलारी, कसडोल
सूरजपुर: सूरजपुर, प्रतापपुर


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here