जशपुर / ट्रैक्टर पलटने से भाजपा नेता के बेटे की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, फरसाबहार विकासखंड के गंझियाडीह गांव की घटना, घटना स्थल पर सांसद गोमती साय समेत कई भाजपा नेता पहुंचे

जशपुर. जिले में हुए एक हादसे में भाजपा नेता किरण सिंह के बेटे सौरभ की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर के पलटने की वजह से हुआ। मौके पर भाजपा सांसद गोमती साय समेत कई भाजपा नेता पहुंचे। लोगों ने बताया कि टांकमुंडा ग्राम पंचायत कुम्हारबहार में स्टोन क्रेसर के पास किरण सिंह का खेत है। इसी खेत में काम करने के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई।

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर मिट्टी में फंस गया। इसे सौरभ सिंह खुद ही निकालने का प्रयास करने लगे। ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश के दौरान उसके सामने के पहिए उठ गए और वाहन पलट गया। इसके नीचे सौरभ दब गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर फरसाबहार पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here