विधायक प्रकाश नायक ने बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र का किया शुभारंभ,विधायक के प्रयासों की हुई सराहना, रायगढ़ व पुसौर क्षेत्र के कई धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने मंगलवार को जिले के पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। पहाड़ व नदी के बीच बसे इस गांव में नवीन धान खरीदी केन्द्र के खोले जाने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों की सराहना की। इन किसानों का कहना है कि यहां धान खरीदी केन्द्र के खुलने से अब उन्हें धान बेचने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने 1 दिसम्बर को जिले में कई स्थानों पर धान खरीदी केन्द्र में जाकर विधिवत शुभारंभ किया। सुबह करीब 11 बजे वे सबसे पहले पुसौर विकासखण्ड के अंतर्गत केशला धान खरीदी केन्द्र में पहुंचे जहां उन्होनें विधिवत उदघाट्न किया और क्षेत्र के किसानों को शासन द्वारा आज से की जा रही धान खरीदी के लिए बधाई दी। इसके पश्चात् आनन्दडीपा उपकेन्द्र में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् विधायक ने बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र में पहुंचकर विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक श्री नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सतत् प्रयत्नशील है। किसानों को इस बार धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था की गई है। इस बार रायगढ़ जिले में कुल धान खरीदी केन्द्र बढ़ाये गये है जिससे की किसानों उसका लाभ मिल सके। विधायक ने यह भी कहा कि सभी सोसायटी प्रबंधकों को भी शासन द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी व किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। यहां कार्यक्रम को किसान नेता लल्लूसिंह, विधायक प्रतिनिधि हेमलाल साव, नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमेन चन्द्रशेखर चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से क्षेत्र के जनपद सदस्य रामनारायण नंदे, मट्टूलाल चौहान, दुर्गा पटेल, दशमी गुप्ता, विजय पण्डा, संजय पण्डा व ग्राम पंचायत बिंजकोट, एकताल के सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक प्रकाश नायक का प्रयास रंग लाया
जंगल व नदी नालों के बीच बसे ग्राम बिंजकोट नवीन धान खरीदी केन्द्र के खोलने में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का प्रयास सराहनीय रहा यह इस क्षेत्र किसानों का कहना है। बिंजकोट निवासी कृषक डूलामणी पटेल बताते है कि यहां एक धान खरीदी केन्द्र के नहीं होने से क्षेत्र के हम किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हमें बहुत दूर जाकर केन्द्रों में धान बिक्री करना पड़ता था लेकिन आज इस नये धान खरीदी केन्द्र से खुलने से अब परेशानी नहीं होगी। उन्होनें यह भी कहा कि यह विधायक श्री नायक के प्रयासों से ही हो सका है जिसके लिए हम सभी क्षेत्र के किसान उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here