बलरामपुर। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने युवक की लाश बरामद की। एसपी कमललोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर गांव निवासी गुड्डु वंजम की नक्सलियों ने हत्या कर दी। मृतक 9 सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। तेलंगाना के नक्सलियों के साथ भी काम किया। लाल आतंक का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे थे।
मृतक गुड्डु वंजम अपने गांव में खेती किसानी का काम कर रहा था, इस बीच नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। नक्सली संगठन गंगालूर एरिया कमेटी ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। डीआरजी में भर्ती होकर अत्याचार करने का आरोप लगाया है।
बलरामपुर में आईईडी की चपेट में आकर चरवाहे की मौत
बलरामपुर में आईईडी की चपेट में आने से चरवाहे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जवानों को नुकसान बनाने के इरादे से आईईडी लगाया था। आईईडी ब्लास्ट होने का यह मामला छत्तीसगढ़-झारखण्ड की सीमा का है। सूत्रों की माने तो नक्सलियों ने परिजनों को मृतक का शव दिया। मृतक चरवाहा सामरी थाना क्षेत्र के पीपरढाबा का निवासी था।



















