Home मनोरंजन नोरा फतेही ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नोरा फतेही ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। नोरा अक्सर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जो खूब वायरल होते हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो डांस करती दिख रही हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सारा कर्रिटो के साथ शानदार डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। इस डांस वीडियो में नोरा और सारा मस्ती भरे अंदाज में स्टेप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही पिंक कलर के कोल्ड शोल्डर टॉप पहन कर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ये सारा के साथ इस ट्रेडिंग डांस को करके बहुत अच्छा लगा।

नोरा की इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं, वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब नोरा ने अपने डांस से फैंस का ध्यान आकर्षित किया हो। वो अक्सर अपनी एक्टिविटी से लोगों का ध्यान आपनी ओऱ खिंचती रहती हैं।

आपको बता दें कि अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ 11 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here