रायगढ़, 4 अप्रैल2020/ कोरोना वायरस के संकट के समय रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने रात दिन अपने जनहित में कर्तव्य निभाते हुए जोखिम भरा सेवा देने के साथ-साथ माह मार्च 2020 के वेतन से एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाया। जिसमें कुल 1497335 रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया।
जनपद पंचायत पुसौर में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से जमा कराया एक दिन का वेतन
45045 रुपए जमा किए गए मुख्यमंत्री सहायता कोष में
जनपद पंचायत कार्यालय पुसौर में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रभावित आमजनों के सहयोग हेतु अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में स्वेच्छा से जमा किया। जिसमें 45045 रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाता क्रमांक 30198873179 रुपए जमा की गई है।
सर्व शिक्षा अभियान के कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन राहत कोष में जमा किया
राजीव गांधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा जिला रायगढ़ में कार्यरत अधिकारी एवं सभी संविदा कर्मचारियों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के रोकथाम हेतु किये गए लॉक डाउन के समय में जरूरतमंद दैनिक मजदूर एवं गरीब लोगों के भोजन तथा अन्य आवश्यक सहायता हेतु सभी कर्मचारियों द्वारा अपने माह मार्च 2020 के वेतन से एक दिन का वेतन कुल राशि 35151 रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया।
स.क्र./18/राहुल



















