सुबह 8.20 के लगभग बोरिदा ठेंगागुड़ी मार्ग में भटली सरिया निवासी विराट दास प्रधान पाठक अपने स्कूल प्राथमिक विद्यालय ठेंगागुड़ी जा रहे थे। इसी बीच बच्चो को लेकर आ रही स्कुल वैन ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी , टक्कर इतनी भयानक थी की शिक्षक का घटना स्थल में ही मृत्यु हो गयी। स्थानीय लोगो ने उनके परिजनों, पुलिस एवं विद्यालय को इस बात की सूचना दी। शिक्षक समुदाय इसे सेल्फी अटेंडेंस के कारण दुर्घटना मान रहा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के अमानवीय फरमान के कारण शिक्षक साथी जल्दी स्कुल पहुंचने के चक्कर हड़बड़ी के कारण ऐसे दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
टेबलेट में अटेंडेंस के बावजूद सेल्फी अटेंडेंस का जिला शिक्षाधिकारी के इस तुगलकी फरमान का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ के गुरूदेव राठौर प्रदेश महामंत्री, सपना दुबे प्रदेश सहसचिव, मंजू पुरसेठ प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नेतराम साहू जिलाध्यक्ष, बिनेश भगत कार्यकारी जिलाध्यक्ष, गुरुनाथ जांगड़े जिला उपाध्यक्ष, पीताम्बर पटेल जिला उपाध्यक्ष,नोहर सिंह सिदार जिला सचिव, रश्मि साहू कोषाध्यक्ष,विजय कुमार पटेल महासचिव,श्रीमती गायत्री ठाकुर जिला महिला प्रमुख,संजय पंडा जिला महामंत्री,रमेश सरदार संगठन सचिव,जिला पदाधिकारी निशांत सिंह,संतोष दास संजय पंडा,बरमकेला अध्यक्ष पारस नाइक, बरमकेला सचिव मनोज साहू, रायगढ़ अध्यक्ष संतोष पटेल,घरघोड़ा अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल,खरसिया अध्यक्ष मनोज कुमार भारद्वाज,लैलूँगा अध्यक्ष भवन सिंह पोर्ते,लैलूँगा तहसील अध्यक्ष रामनिवास मिरि,धरमजयगढ़ अध्यक्ष मिहिर विश्वास,पुसौर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान,तमनार अध्यक्ष नोहर सिदार,रायगढ़ महिला प्रमुख रजनी महिलांगे सहित रायगढ़ ज़िला के शिक्षक समुदाय इसका विरोध करता है।
विरोध की इस कड़ी में छ ग टीचर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ टीम जिलाध्यक्ष नेतराम साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विरोध दर्ज कराने जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर रायगढ़ से मुलाकात कर तत्काल इस तुगलकी फरमान वाले आदेश निरस्त करने की मांग करेगा।
