शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिली लाश, दूसरे कमरे में पत्नी जली हुई गंभीर हालत में पाई गयी.. जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2021। सोमवार की देर रात एक शिक्षक की संदिग्ध लाश उसी के घर में मिली है। वहीं दूसरे कमरे में उसकी पत्नी जली हुई गंभीर हालत में पाई गयी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक शिक्षक की पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बालोदा थाना क्षेत्र की है। मृतक शिक्षक का नाम राजकुमार पटेल था जो कुरुमागांव के एक स्कूल में व्याख्याता एलबी शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ था। बताया जा रहा हैं कि, शिक्षक का आये दिन अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही हैं कि, सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इस दौरान पत्नी ने शिक्षक पति की हत्या कर दी होगी। घटना के बाद पत्नी खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली होगी। फिलहाल घटना के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच में जुट गयी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here