रायगढ़। आज दिनांक 25/07/2021 को मुखबिर सूचना पर सरिया पुलिस ग्राम कंचनपुर बेरियर के पास मेन रोड में अपाचे बाइक में ओडिशा से बैग में गांजा ला रहे दो लकड़ो को पकड़ी । पुलिस स्टाफ द्वारा उन्हें कार्रवाई की जानकारी देकर उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें 3 किलो गांजा मिला । पूछताछ में एक युवक अपना नाम चिनमय प्रधान पिता भरत प्रधान उम्र 19 वर्ष साकिन बेलपहाड गर्रा खाई थाना बेलपहाड जिला झारसुगडा बताया उसके साथ गांजा परिवहन कर रहे लड़के की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कुछ माह कम है । आरोपी युवक चिनमय प्रधान से 03 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 15,000 रूपये एवं एक अपाचे मोटर सायकल क्रमांक OD-16-E4624 जप्त कर विधि उल्लंघनकारी बालक एवं आरोपी युवक के विरूद्ध 20(B) NDPS Act की कार्रवाई की गई है ।



















