रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित श्री श्याम मंदिर में एक बड़ी चोरी की वारदात हुई है। चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान पर चढ़े सोने का मुकुट, श्रृंगार के गहने और 2 दानपेटी से कैश चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना
फुटेज में चोर को सफेद रंग की प्लास्टिक ओढ़कर और लोहे की रॉड के साथ मंदिर में घुसते हुए देखा जा सकता है। चोर ने मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में जुटी
चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरी में लगभग 25 लाख की संपत्ति चोरी हुई है, जिसमें सोने के गहने और कैश शामिल हैं।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई है और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही चोर को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।




















