केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल, 2029 में PM मोदी के साथ क्रिकेट खेलकर लेंगे विकेट

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वहीं आज उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना अब मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था, तब सोनिया गांधी को मैंने भी कहा था कि ढाई साल के लिए राहुल गांधी को पीएम बना दें। तब मेरी बात नहीं सुनी, अब तो उनका पीएम बनना मुश्किल है। क्योंकि पीएम मोदी के आने के बाद पूरा देश उनके साथ है। आने वाले चुनाव में भी बीजेपी और गठबंधन की जीत होगी।

रामदास अठावले ने अपने अंदाज में राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि 2029 में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी की विकेट लेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here