युवक की संदिग्ध मौत: जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश
यह पूरा मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पलवा नवागांव निवासी करन के रूप में हुई है। आज उसकी लाश टांडपाल के जंगल में संदिग्ध हालत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बड़ांजी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरु कर दी है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here