रायपुर. लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए लोगों के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबराें की संख्या बढ़ा दी है। इसे 3 से बढ़ाकर 7 कर दिया गया है। इन नंबरों पर छत्तीसगढ़ में आने और यहां से अपने प्रदेश को जाने वाले दोनों लोग संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर सभी राज्यों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इन नंबरों पर घर वापसी के साथ ही कोई और जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकेंगे।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के अलावा छत्तीसगढ़ आने वाले व्यक्ति या उनके रिश्तेदार संबंधित जिले के प्रशासन से भी संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर कार्यालय में श्रमिकों या व्यक्तियों का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की लिखित जानकारी के साथ आवेदन देना होगा। अनुमति प्राप्त होने पर, वे आ सकेंगे। हालांकि हॉट स्पॉट वाले जिलों से आने की अनुमति नहीं होगी।
इन हेल्पलाइन नंबरों को किया गया है जारी
छत्तीसगढ़ स्टेट | हेल्पलाइन नंबर |
0771-2443809 | |
91098-49992 | |
75878-21800 | |
75878-22800 | |
96858-50444 | |
91092-83986 | |
88277-73986 | |
राज्य का नाम | हेल्पलाइन नंबर |
उत्तर प्रदेश | 75878-21800, 96858-50444 |
दिल्ली और हरियाणा | 74772-13986 |
बिहार | 88199-53807 |
पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्य | 83494-68006 |
रायपुर में फंसे लोगों की बस से होगी झारखंड वापसी
रायपुर में फंसे झारखंड के श्रमिकों, यात्रियों और नागरिकों की बस से वापसी होगी। इसके लिए 3 मई को झारखंड से बस व अन्य वाहन पहुंचेंगे। यह बसें व वाहन राधस्वामी सत्संग व्यास, ऑफिसर्स कॉलोनी के पास, कृषि महाविद्यालय, धरमपुरा से मिलेंगे। इस संबंध में रायपुर के नोडल अधिकारी चंद्रवंशी (7987774020), झारखंड के नोडल अधिकारी नितांत कुमार सिंह (9472749978) और कुमार कौशमभ (7250818520) से संपर्क कर सकते हैं।
