KKK15: रोहित शेट्टी के शो में होगा घमासान, अविनाश-फरहाना किसके सिर सजेगा ताज? कब-कहां देख सकेंगे फिनाले

नई दिल्ली: टीवी का पॉपुलर और एडवेंचरस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. लंबे इंतजार के बाद वो घड़ी आ गई है जब इस सीजन के विनर के नाम का खुलासा होने वाला है. रोहित शेट्टी के इस शो का ग्रैंड फिनाले बेहद करीब है. इसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका की मुश्किल लोकेशंस पर एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करने के बाद अब फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए अपनी आखिरी बाजी लगाने को तैयार हैं.

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले 3 और 4 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है. दर्शक इस शो को रात 9 बजे टीवी पर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है. हमेशा की तरह इस बार भी ग्रैंड फिनाले की पूरी कमान रोहित शेट्टी के हाथों में ही रहने वाली है.

इस सीजन में कई कंटेस्टेंट्स आए लेकिन सभी को पछाड़कर सिर्फ 6 खिलाड़ियों ने फिनाले में अपनी जगह बनाई है. इस बार ट्रॉफी की रेस में रूबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुजराल और ऋत्विक धनजानी आमने सामने हैं. शुरुआत से ही करण वाही, अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट जैसे खिलाड़ियों का नाम विनर की रेस में काफी आगे चल रहा था.

अविनाश और फरहाना के बीच कांटे की टक्कर
वैसे तो फिनाले में 6 खिलाड़ी हैं लेकिन असली कांटे की टक्कर अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट के बीच देखने को मिल रही है. अविनाश मिश्रा ने हर स्टंट को जिस तरह से परफॉर्म किया है, उसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. ऊंचाई से कूदना हो, आग के बीच जाना हो या फिर खूंखार जानवरों का सामना करना हो, अविनाश ने हर टास्क में अपना बेस्ट दिया है. फैंस का मानना है कि अविनाश के अंदर ट्रॉफी जीतने का जूनून साफ दिखता है.

साउथ अफ्रीका में हुए रोंगटे खड़े करने वाले स्टंट
इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई है. पूरे सीजन में कंटेस्टेंट्स को रोहित शेट्टी ने एक से बढ़कर एक मुश्किल चुनौतियां दीं. ऊंचाई, गहरे पानी और खतरनाक जानवरों से जुड़े स्टंट्स ने हर हफ्ते मुकाबला कठिन बना दिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 अक्टूबर की रात को रोहित शेट्टी किसके सिर पर खतरों के खिलाड़ी की इस चमचमाती ट्रॉफी का ताज सजाते हैं.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here