प्रेमी के साथ रॉक गार्डन घूमने गई युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। खरसिया के बोतल्दा रॉक गार्डन में अपने प्रेमी के साथ घूमने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दो युवकों ने पहले युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के आदिवासी होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। यह मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी के साथ घूमने गई थी युवती
मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान दो युवकों का उनसे सामना हुआ। आरोप है कि युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल, पिता खुलेश्वर पटेल और थनेश्वर पटेल, पिता कुशुम पटेल, निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आदतन अपराधी हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here